मुजफ्फरपुर में गल्ला व्यवसायी से लूट की गुत्थी सुलझी, चार गिरफ्तार, लाखों की बरामदी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुजफ्फरपुर जिले के कॉटी थाना क्षेत्र के गोला रोड, कॉटी बाजार स्थित गल्ला व्यवसायी नवल किशोर गुप्ता उर्फ पप्पू गुप्ता की दुकान से 15 लाख रुपये की लूट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 21 मई को हुई थी, जिसमें तीन हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर पचरुखिया गांव निवासी. इनके पास से नकद ₹8,500,चार मोबाइल फोन,दो आधार कार्ड सहित ₹2,65,000 रुपए को बैंक खाते से होल्ड किया गया है. इनका पूर्व से आपराधिक इतिहास है, कई थाना में पूर्व से मामला दर्ज है।मामले में फरार आरोपियों कि तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article