बेतिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्रदर्शन ,

Muskan Gupta

पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से जहां बेतिया में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन, बर्खास्तगी की मांग,
बेतिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर शनिवार को बेतिया के सोवा बाबू चौक पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीआईटीयू, खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन और किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।


प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने केंद्र सरकार पर आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया। प्रभुराज नारायण राव, प्रभुनाथ गुप्ता और शंकर कुमार राव सहित अन्य नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन जारी है।


नेताओं ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और विभिन्न संगठनों के कार्यालयों पर छापेमारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से अपनी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट ;-

Share This Article