मुंगेर में बीती देर रात घर के बाहर परिवार के साथ बैठे व्यक्ति को 2 अपराधियों ने मारी गोली, पहुंची पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK– मुंगेर :सफिया सराय थाना अंतर्गत सिंघिया में शुक्रवार की देर रात जब लाइन कटा हुआ था तब घर के बाहर गर्मी से राहत पाने के लिय घर से बाहर अपने दरवाजे पर बैठे 50 वर्षीय सेख अमिम को 2 अपराधी गोली मारकर फरार हो गए। गोली शेख अमीन के जान्घ में लगी है।

जिसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल ने बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बाहर बैठा था कि तभी सिंघिया निवासी कैलू यादव ने उस पर गोली चला दी । गोली मारने के बाद केलु यादव फरार हो गया सूचना मिलने पर सफिया सराय थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं घटना के बाद काफी देर तक गोली मारने के विरोध में वहां हंगामा होता रहा । घायल की पत्नी रुखसाना खातून ने बताया की जब वे लोग बाहर बैठी थी तो दो युवक आए और बिना किसी झगड़ा झंझट के उसके पति को गोली मार दिय ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article