15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी मैट्रिक परीक्षा।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बुधवार को समाहरणालय स्थित सभागार में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा निर्गत कार्यक्रम अनुसार वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2024 के संबंध में जिला पदाधिकारी कैमूर श्री सावन कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्नांकित बिंदुओं पर चर्चा की गई। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा निर्गत कार्यक्रम अनुसार वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2024 का दिनांक 15 फरवरी 2024 से 23 फरवरी 2024 तक जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि प्रथम पाली में 09:30 बजे से 12:45 बजे एवं दूसरी पाली में 02 बजे से 05:15 बजे तक रहेगी। केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया गया कि सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर साफ- सफाई एवं शौचालय, पेयजल एवं रोशनी की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी , अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ व मोहनिया, सभी केंद्र अधीक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article