पटना वीमेंस कॉलेज में लेना है एडमिशन? तो जल्द करें आवेदन, जानिए कोर्स डिटेल्स और आखिरी तारीख

आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है, इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

Asha Rai
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना वीमेंस कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक छात्राएं कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित की गई है, इसके बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, सामान्य पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये तय किया गया है, जबकि एमए होम साइंस पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये रखा गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

इस वर्ष नामांकन प्रक्रिया मेरिट सूची, प्रवेश परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर पूरी की जाएगी। एमसीए, बीकॉम (अकाउंटिंग एंड फाइनेंस व प्रोफेशनल टैक्सेशन), बीसीए, बीबीए और बीएससी (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस) जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इसके अलावा, एमएससी जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 30 मई को ऑनलाइन इंटरव्यू लिया जाएगा। वहीं एमएससी फिजिक्स, एमए के विभिन्न विषय—इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, भूगोल, एप्लाइड साइकोलॉजी, होम साइंस और सोशल वर्क—साथ ही सभी पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में बिना प्रवेश परीक्षा सीधे नामांकन किया जाएगा।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पहली मेरिट सूची 26 मई से 1 जून के बीच जारी की जाएगी। स्नातक पाठ्यक्रमों में सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि आरक्षित वर्ग की छात्राओं को 5 प्रतिशत अंकों की छूट दी गई है।

कॉलेज ने छात्राओं से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और निर्धारित तिथियों का पालन करें। नामांकन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

गौरतलब है कि पटना वीमेंस कॉलेज राज्य के प्रमुख महिला शिक्षण संस्थानों में शामिल है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस वर्ष ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल और सुविधाजनक बनाया गया है, ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article