आरा में स्कॉर्पियो से 311 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश से लाई जा रही 4 लाख रुपये की विदेशी शराब जब्त, मध्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:भोजपुर जिले में अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मध्य निषेध विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। वाहन जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि दो तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
सहायक आयुक्त, मध्य निषेध, भोजपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश से एक वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब भोजपुर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही जगदीशपुर मध्य निषेध निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
शिवपुर मोड़ के पास पकड़ी गई स्कॉर्पियो
गठित टीम ने आरा–मोहनिया हाईवे पर थनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है— धनजी चौधरी, निवासी रामचंद्र के बथान, जगदीशपुर। विक्की कुशवाहा, निवासी बुढ़वल, जगदीशपुर। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बरामद शराब और विभाग की बड़ी उपलब्धि
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 PM ब्रांड की 180 एमएल की 1,728 बोतलें बरामद कीं। बरामद शराब की कुल मात्रा 311.040 लीटर है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। गौरतलब है कि जगदीशपुर मध्य निषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग ने पिछले सात महीनों में कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। अधिकारियों का कहना है कि शराब तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article