434 बोतल शराब के साथ एक कार जब्त,तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK कैमूर: 434 बोतल शराब के साथ एक कार को उत्पाद पुलिस ने जब्त किया। इस दौरान कार से एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई कैमूर जिले के उत्पाद थाने की पुलिस ने की है। उत्पाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के चांद नहर पुलिया के पास 434 बोतल शराब के साथ एक कार सवार तस्कर मनीष कुमार सिंह को गिरफ्तार किया। मनीष लखनऊ से गया जा रहा था।

तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में पुलिस ने मनीष के खिलाफ शराब मामले में कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद मनीष का पुलिस ने मेडिकल जांच किया और मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जब्त किए गए शराब में 180 एमएल का 95, 375 एमएल का 270 बोतल और 750 एमएल का 69 बोतल शराब शामिल है। इस तरह कुल 434 बोतल शराब जब्त हुआ। लीटर में कुल 170.100 लीटर शराब जब्त हुआ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article