नालंदा में हुआ 52वां जिला स्थापना दिवस मनाया, एशियाई महिला हॉकी ट्रॉफी का हुआ भव्य स्वागत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA– नालंदा जिले के हिलसा में शनिवार को ऐतिहासिक दोहरा उत्सव मनाया गया। रामबाबू उच्च विद्यालय के प्रांगण में 52वें जिला स्थापना दिवस की धूम थी, जबकि दूसरी ओर आगामी एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की गौरव यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, एसडीपीओ सुमित कुमार, नगर परिषद के मुख्य पार्षद धनंजय कुमार और जिला स्वीप आईकॉन आशुतोष कुमार मानव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की गौरव यात्रा रही, जो आगामी 11 से 20 नवंबर तक राजगीर में होने वाली प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का प्रतीक है। इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी।कार्यक्रम को विशेष बनाने में जिला प्रशासन के साथ-साथ आईसीडीएस, शिक्षा विभाग और जीविका की दीदियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण था। उनके द्वारा बनाई गई रंगोली और मानव श्रृंखला ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।यह बात गौर करने योग्य है कि राजगीर में आयोजित होने वाला हॉकी टूर्नामेंट न सिर्फ बिहार, बल्कि समूचे देश के लिए गर्व की बात है। यह राज्य में महिला सशक्तिकरण और खेल के क्षेत्र में बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रतीक बनकर उभरा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article