रोहतास में 9वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पढ़ाई के दबाव में उठाया खौफनाक कदम

Study pressure turns fatal: 9th-grade student takes extreme step

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पढ़ाई के दबाव में एक 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी जान दे दी। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। रोहतास जिले के कोचस बाजार में सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां 9वीं कक्षा की छात्रा छोटी कुमारी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान जितेंद्र चौहान की 16 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है।
पढ़ाई के दबाव को लेकर मानसिक तनाव
परिजनों के अनुसार, छोटी कुमारी पिछले कुछ समय से पढ़ाई के दबाव को लेकर मानसिक तनाव में थी। सोमवार सुबह पिता ने उसे पढ़ाई के लिए जगाया और काम पर निकल गए। इसके बाद मां ने भी उसे उठने को कहा, जिससे वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों को शक हुआ। मां ने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा पंखे से लटकी हुई थी। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।
कोचस थाना पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही कोचस थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पढ़ाई का दबाव सामने आया है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच जारी है।इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। इतनी कम उम्र में छात्रा का यह कदम उठाना लोगों को हैरान कर रहा है।
सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article