198 लावारिस शवो का पिंडदान करने गया पहुंचा 194 लोगो का काफ़ीला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अलीगढ़ से आए एक संस्था के द्वारा 198 लावारिस लाशो का किया पिंडदान,193 लोगो ने किया पिंडदान।गया धाम में ऐसे भी लोग आते हैं जो अज्ञात व लावारिस शवो का भी पिंडदान करते हैं ऐसे में ही अलीगढ़ से 193 लोगों का एक समूह गया जी धाम पहुंचे जहां अलीगढ़ में लावारिस व अज्ञात लाशों का आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया यही नहीं पिंडदान करने से पहले 198 लावारिस लाशों का अस्थियां सुल्तानगंज के गंगा जी में भी विसर्जित किया, जिसके बाद सभी को मोक्ष की प्राप्ति हो इसके लिए गयाजी धाम पहुंचकर सभी का पिंडदान किया, 198 लाशों का पिंडदान 193 लोगों ने किया जिसमें 98 महिला भी शामिल थी।

वही संस्था के फाउंडर विष्णु कुमार बंटी ने बताया कि मानव उपकार एक अलीगढ़ में संस्था है जो 25 सालों से काम कर रही है, अलीगढ़ में लावारिस लाश जो अज्ञात होते हैं उसका अस्थियां विसर्जित कर पिंडदान करते हैं अब तक 6000 लोगों का अंतिम संस्कार और पिंडदान किया गया है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article