समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, बड़ा हादसा टला

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPRडेस्क | बिहार में एक बार फिर मालगाड़ी के बेपटरी होने की घटना सामने आई है। सोमवार, 5 जनवरी की रात समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर एक मालगाड़ी का टैंक वैगन अचानक पटरी से उतर गया। हादसा रुसेराघाट रेलवे स्टेशन के पास हुआ। राहत की बात यह रही कि डिरेल हुआ डिब्बा ट्रेन के पिछले हिस्से में था, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचाव हो सका।

रेल प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए बेपटरी डिब्बे को अलग किया और मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना कर दिया, ताकि परिचालन पर न्यूनतम असर पड़े। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में टैंक वैगन के पहियों में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

रेल अधिकारियों के अनुसार, खराबी की पहचान होते ही वैगन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। मंडल के पीआरओ आरके सिंह ने बताया कि क्रेन और अन्य उपकरणों की मदद से डिरेल वैगन को दोबारा ट्रैक पर लाया गया है और कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उधर, पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन के अंतर्गत लाहाबोन रेलवे स्टेशन और सिमुलतला रेलवे स्टेशन के बीच हाल में हुई एक अन्य डिरेलमेंट की जांच भी जारी है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने रेलवे की तकनीकी निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले जमुई जिले के सिमुलतला में एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिसके चलते हावड़ा-पटना रेल मार्ग पर रेल सेवाएं प्रभावित हुई थीं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article