भागलपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा भारत माता की जय का उद्घोष

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर आज शहर में राष्ट्रभक्ति और एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी भागलपुर इकाई के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एवं बिहार भाजपा के प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्कूल रोड से हुई, जहां भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के सैकड़ों नागरिक हाथों में तिरंगा थामे उत्साह और जोश के साथ यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगातार गूंजते रहे, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गयातिरंगा यात्रा का मार्ग बेहद विशेष रूप से तय किया गया था। यह जिला स्कूल रोड से निकलकर खरमनचक, भामाशाह चौक, महाराजा अग्रसेन चौक, स्टेशन चौक, डॉ. भीमराव अम्बेडकर चौक, लोहिया पुल, पटल बाबू रोड, अजंता सिनेमा रोड, दीप नारायण स्मारक और घंटाघर चौक होते हुए पुनः जिला स्कूल रोड पर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि देश की आत्मा और अस्मिता का प्रतीक है। उन्होंने भागलपुर वासियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने यह भी अपील की कि हर नागरिक अपने घर और दिल में तिरंगे का सम्मान बनाए रखेप्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि देश की नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करना है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भाग लें और समाज में एकता का संदेश फैलाएं।भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के पूर्व पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल बनाने और लोगों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य का स्मरण कराने के लिए किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और शहरवासियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाया यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शहर के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की भागीदारी ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया। जगह-जगह देशभक्ति के गीतों की धुन पर लोग झूमते रहे, वहीं कई सामाजिक संगठनों ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया भागलपुर की यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि जब बात राष्ट्र की एकता और सम्मान की हो, तो पूरा शहर एकजुट होकर तिरंगे की शान में खड़ा हो जाता है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article