सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव में तीखा वार-पलटवार,नेता प्रतिपक्ष ने कहा-CM बन गए पर बिल की समझ नहीं

Samrat vs. Tejashwi: Power vs. Question, the rhetoric intensifies

Neha Nanhe

पटना में नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2026 को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एनडीए और इंडिया गठबंधन एक-दूसरे पर महिलाओं को लेकर धोखा और राजनीतिक छल के आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कांग्रेस और आरजेडी समेत अन्य दलों को घेरा तो वहीं इसके जवाब में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सीएम की “समझ और ज्ञान” पर सवाल उठाते हुए कड़ा पलटवार किया है।
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा …
बता दें कि तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सम्राट चौधरी भले ही मुख्यमंत्री बन गए हों लेकिन उन्हें महिला आरक्षण बिल का कोई ज्ञान नहीं है। यही कारण है कि वह कुछ से कुछ बयानबाजी कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लोग महिला आरक्षण बिल का विरोधी नहीं कर रहे हैं। सरकार चाहे तो 50% महिलाओं को आरक्षण दे दे, हम लोगों को कहीं से भी ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा महिला आरक्षण का कोई विरोध नहीं है, लेकिन हम परिसीमन के मुद्दे पर सवाल उठा हे हैं
हमलोग तो हमेशा से महिला आरक्षण के पक्षधर
तेजस्वी ने कहा कि हमलोग तो हमेशा से महिला आरक्षण के पक्षधर रहे हैं। हमारी पार्टी (राष्ट्रीय जनता दल) की तरफ से लोकसभा और विधानसभा में सबसे ज्यादा महिलाओं को टिकट दिया गया है, यह बात जनता भी जानती है और हमारे पास इसका प्रमाण भी है। तेजस्वी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक तो 3 साल पहले पास हो गया था तो फिर राष्ट्रपति के पास एनडीए ने उसे क्यों नहीं भेजा, इसका जवाब वह देते नहीं है।
मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन उन्हें यह बिल समझ नहीं आया
सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन उन्हें यह बिल समझ नहीं आया है। महिलाओं की आड़ में ये लोग डिलिमिटेशन (परिसीमन)करना चाहते थे। वह मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन क्या करेंगे? गुजराती भाई जो कहेंगे, वह वही करेंगे। उन्हें दौड़ाने के लिए दिल्ली के पीएमओ से लोग आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि अब बिहार की सरकार गुजरात से ही चलेगी। तेजस्वी ने यह भी कहा कि बीजेपी के लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि RSS के लोग महिलाओं से पैर धुलवाते हैं। ये लोग मनुस्मृति सोच वाले लोग हैं।
ट्रिपल सी’ से तो नीतीश कुमार ने भी समझौता कर लिया
आरजेडी नेता ने कहा कि असल में सरकार इस बिल की आड़ में परिसीमन करना चाहती थी, जिसका हम लोग शुरू से विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जहां विपक्ष मजबूत है, वहां पर परिसीमन के बहाने यह लोग विपक्ष को कमजोर करना चाहते थे। इसलिए तमाम विपक्षी दलों ने इसका मिलकर विरोध किया। वहीं निशांत कुमार के ‘ट्रिपल सी’ वाले बयान पर तेजस्वी ने कहा कि ‘ट्रिपल सी’ से तो नीतीश कुमार ने भी समझौता कर लिया। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार में सबसे ज्यादा क्राइम रेट है।बीजेपी एक कम्युनल पार्टी है।

Share This Article