पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से अहम कानूनी राहत मिली है। अदालत में सुनवाई के दौरान उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों में जमानत दे दी गई।

कोर्ट के इस आदेश के बाद उनके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। पटना सिविल कोर्ट के अधिवक्ता ने बताया कि बुद्धा कॉलोनी और कोतवाली थाना से जुड़े पूर्व मामलों में भी अदालत ने उन्हें राहत प्रदान की है।

गौरतलब है कि 31 वर्ष पुराने एक मामले में हाल ही में पटना पुलिस ने उन्हें मंदिरी स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बेऊर जेल में रखा गया था। गिरफ्तारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में बुद्धा कॉलोनी थाना और कोतवाली थाना में अलग-अलग केस भी दर्ज किए गए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुनवाई के दौरान अदालत ने चारों मामलों में 10-10 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर की। जमानत मिलने की खबर से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है और जल्द ही उनके जेल से रिहा होने की संभावना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article