पहाड़ी इलाके में बनेगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

Neha Nanhe
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क : बिहार में अपराध पर सख्ती के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि राज्य में कुख्यात और अति गंभीर अपराधियों के लिए एक विशेष हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण किया जाएगा।

यह अत्याधुनिक जेल पहाड़ी क्षेत्र में स्थापित होगी, जहां सुरक्षा के मद्देनज़र मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह निष्क्रिय रहेंगी। जेल परिसर तक पहुंचने के लिए केवल एक निर्धारित मार्ग होगा, और उस रास्ते पर कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी, ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक की संभावना न रहे।सरकार का मानना है कि इस पहल से संगठित और गंभीर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में मदद मिलेगी।

सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रस्तावित हाई सिक्योरिटी जेल को पूरी तरह बाहरी दुनिया से अलग रखा जाएगा। इसके आसपास आम लोगों की आवाजाही पर रोक होगी और यहां केवल अति गंभीर श्रेणी के अपराधियों को ही रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधियों को जेल में रखने को लेकर अक्सर कई तरह की परिस्थितियां और दबाव बनते हैं, इसलिए नीतीश कुमार के निर्देश पर यह कड़ा फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि गृह विभाग के सभी महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में ही होते हैं और पुलिस किसी भी अपराधी के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरतेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महिलाओं की सुरक्षा के मोर्चे पर भी सरकार ने कई अहम कदमों की घोषणा की है। स्कूल, कॉलेज और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए “अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी)” का गठन किया गया है। इस विशेष दल की गश्ती के लिए 1500 स्कूटी और 3200 बाइक उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके साथ ही राज्य की सभी 40 पुलिस लाइनों में जीविका दीदियों के माध्यम से रसोई की व्यवस्था शुरू की जाएगी। पुलिसकर्मियों के बच्चों की बेहतर शिक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हर पुलिस लाइन में एक-एक स्कूल खोलने की भी योजना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article