बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, केवटी BDO के 6 ठिकानों पर छापा

आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक एक्शन सामने आया है। दरभंगा के केवटी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चन्द्रमोहन पासवान आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बुधवार को उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई आर्थिक अपराध इकाई द्वारा दर्ज कांड संख्या-09/26 (दिनांक 26.05.2026) के तहत की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आय से अधिक संपत्ति के संकेत मिलने के बाद विशेष निगरानी न्यायालय, मुजफ्फरपुर से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर दबिश दी। छापेमारी की कार्रवाई दरभंगा के बहादुरपुर स्थित आवास, केवटी स्थित सरकारी आवास और कार्यालय, साथ ही मधुबनी जिले के बाबूबरही स्थित पैतृक और व्यावसायिक परिसरों समेत कुल छह ठिकानों पर की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


सूत्रों के मुताबिक, जांच में अब तक करीब 89 लाख 13 हजार 500 रुपये की आय से अधिक संपत्ति का प्रारंभिक खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से लगभग 81 प्रतिशत अधिक है। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
जांच एजेंसियों का कहना है कि मामला सिर्फ संपत्ति तक सीमित नहीं है। टीम वित्तीय लेनदेन, बैंक खातों और संभावित बेनामी निवेश की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों को आशंका है कि कई संपत्तियां और निवेश छिपाकर रखे गए हो सकते हैं, जिनकी पड़ताल दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए की जा रही है। फिलहाल छापेमारी जारी है और जांच एजेंसियां बरामद दस्तावेजों व डिजिटल डेटा को खंगालने में जुटी हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article