AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

चेनारी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति के बीच हंगामा, गुप्ता धाम में कार्यक्रम का समापन विवादों में

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : रोहतास जिले के चेनारी में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव इस बार सांस्कृतिक उल्लास और अव्यवस्था—दोनों कारणों से चर्चा में रहा। चेनारी स्थित रामदुलारी हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस वार्षिक महोत्सव में भोजपुरी संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और रंगारंग बना दिया।

मंच पर अरविंद अकेला कल्लू, अंकुश-राजा, शिवानी सिंह और हर्षप्रीत कौर ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। भगवान शिव पर आधारित भजन, कीर्तन और लोकगीतों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु कलाकारों के साथ झूमते नजर आए।

यह महोत्सव चेनारी के समीप स्थित प्रसिद्ध गुप्तेश्वर महादेव शिवालय के नाम पर आयोजित किया जाता है। धार्मिक आस्था और क्षेत्रीय सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग हर वर्ष इसका आयोजन करता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री व विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, उप विकास आयुक्त विजय कुमार पांडे और एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंच से क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।

हालांकि, कार्यक्रम के अंतिम चरण में हालात बिगड़ गए। देर रात तक उमड़ी भारी भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई और करीब 200 से अधिक कुर्सियां टूट गईं। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस तरह गुप्ता धाम महोत्सव ने जहां एक ओर श्रद्धा और संगीत का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, वहीं समापन के समय हुई अव्यवस्था ने आयोजन की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए।