चेनारी महोत्सव में भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति के बीच हंगामा, गुप्ता धाम में कार्यक्रम का समापन विवादों में
रोहतास जिले के चेनारी में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित गुप्ता धाम महोत्सव इस बार सांस्कृतिक उल्लास और अव्यवस्था—दोनों कारणों से चर्चा में रहा। चेनारी स्थित रामदुलारी हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस वार्षिक महोत्सव में भोजपुरी संगीत जगत के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय और रंगारंग बना दिया।