भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस,शहर में निकाली गई भव्य प्रभात फेरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है, आज के दिन पूरे बिहार में कार्यक्रम किए जाते हैं ,आज के दिन हम सब मिलकर विकसित बिहार बनाने का संकल्प लेते हैं, बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और यह चाणक्य आर्यभट्ट जयप्रकाश नारायण डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एवं राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जैसे महान व्यक्तियों का जन्मभूमि है, प्राचीन काल से ही बिहार शिक्षा का केंद्र रहा है और इसने दुनिया भर के विद्वानों एवं बुद्धिजीवियों को आकर्षित किया है , यह राज्य बौद्ध जैन और सिक्खों के लिए तीर्थ स्थल भी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जिसको लेकर आज पूरे बिहार में कार्यक्रम हो रहे हैं वही भागलपुर व भागलपुर के आसपास के जितने सरकारी व निजी संस्थान है उन्हें रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया गया है। आज सुबह शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें स्काउट गाइड के बच्चे एनसीसी कैडेट कई स्कूलों के बच्चे एवं कई संस्थाओं का बड़ा योगदान रहा। भागलपुर के सेंडीस कंपाउंड मैदान में भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ जिसका विधिवत उद्घाटन सांसद अजय मंडल डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रजनन कर किया, कार्यक्रम के मौके पर डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह के अलावे कई प्रशासनिक पदाधिकारी कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक शिक्षक बच्चे स्काउट गाइड एनसीसी कैडेट उपस्थित थे बिहार दिवस को लेकर आज भागलपुर के डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि बिहार निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ता रहे बिहारवासी आपसी एकता भाईचारा सामाजिक समरसता एवं सद्भाव बनाए रखें, वही बिहार दिवस पर पहुंचे भागलपुर के सांसद अजय मंडल ने कहा कि हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे और बिहार के गौरव को और आगे बढ़ाएंगे। वहीं मेयर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने शहर वासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाइयां दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article