मुंडन समारोह के दौरान विवाद के बाद युवक ने की आत्मह/त्या, गाँव में मातम

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गोरखपुर जिले के छितौनी गाँव में एक खुशियों भरा मुंडन कार्यक्रम अचानक मातम में बदल गया। बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद नाराज युवक श्रीकुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। उनका शव नेउरी गाँव के पास रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, छितौनी निवासी श्रीकुमार हैदराबाद में पेंट-पॉलिश का काम करते थे और अपने बड़े भाई रामकुमार के बेटे अर्पित के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए एक सप्ताह पहले ही गाँव लौटे थे।

शनिवार रात करीब नौ बजे घर में डीजे बज रहा था, तभी श्रीकुमार ने एक महिला रिश्तेदार के साथ नाचने की जिद की। लेकिन, उस महिला की बहन ने उसे रोक दिया। इसी बात पर वह नाराज हो गया और घर में मौजूद लोगों से कहासुनी करने लगा।विवाद बढ़ने पर उसका अपने बड़े भाई रामकुमार से भी झगड़ा हो गया। गुस्से में श्रीकुमार घर से निकल गया और खुदकुशी की धमकी दी।

कुछ समय बाद नेउरी गाँव के पास रेलवे ट्रैक से उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।घटना की जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान केशव ने पिपराइच थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की पुष्टि श्रीकुमार के रूप में की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि श्रीकुमार और उनके बड़े भाई एक ही मकान में अलग-अलग रहते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी शीलम, डेढ़ साल की बेटी श्रद्धा और आठ महीने के बेटे शिवांस को छोड़ गए हैं। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है और गाँव में शोक का माहौल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article