पांच बच्चों के पिता की सड़क हादसे में मौ/त, भाई घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर गोड्डा निवासी बिपिन दास की एक सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बिपिन अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल बसंतराय जा रहे थे। रास्ते में आमपुर घोंघा थाना क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बिपिन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घायल को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।परिवारवालों से मिली जानकारी के अनुसार बिपिन की पत्नी खुशबू देवी दो दिन पहले ही मायके आई थी और बिपिन उनसे मिलने जा रहा था। बिपिन पांच बच्चों के पिता थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।बिपिन के ससुर ने बताया कि उनके दामाद का इस तरह अचानक जाना पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article