AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

फोन कर घर से बुलाया, फिर युवक की गोली मारकर हत्या; पीठ में लगी बुलेट, मौके से कारतूस और बाइक बरामद, तकनीकी जांच में जुटी पुलिस !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

भागलपुर नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा स्थित रामधारी सिंह उच्च विद्यालय के मैदान के पीछे दोनियां टोला के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बांसबाड़ी के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई मृतक की पहचान तेतरी दक्षिणबारी टोला निवासी किसान वरुण राय के 30 वर्षीय पुत्र राहुल राय के रूप में हुई है !

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया, पूरे सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी परिजनों के अनुसार राहुल शाम करीब छह बजे घर से निकला था उसे तेतरी दुर्गा स्थान मंदिर के आसपास आखिरी बार देखा गया इसके बाद वह किसी दूसरे व्यक्ति की मोटरसाइकिल से पकरा के मैदान के पीछे दोनियां टोला स्थित बांसबाड़ी की ओर पहुंचा था वह वहां किसके साथ गया था और किस उद्देश्य से गया था

इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका है कि राहुल को वहां बुलाकर या ले जाकर निशाना बनाया गया स्थानीय लोगों के अनुसार अपराधियों ने उसे दौड़ाकर गोली मारी हालांकि घटना का वास्तविक क्रम क्या था,

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

यह पुलिस की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा

नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि राहुल के शरीर पर प्रथमदृष्टया एक गन शॉट दिखाई दे रहा है उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में गोली पीछे की ओर से प्रवेश करने की बात सामने आ रही है, लेकिन गोली कितनी लगी और शरीर के किस हिस्से से निकली, इसकी अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी
स्थल से एक कारतूसखोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की है बाइक किसकी है, इसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है यही बाइक इस हत्याकांड की कड़ी खोलने में महत्वपूर्ण सुराग साबित हो सकती है !

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए पुलिस आसपास के इलाके में मौजूद संभावित सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है इसके साथ ही राहुल के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड, टावर लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कि हत्या से पहले राहुल किन लोगों के संपर्क में था और घटना के समय उसकी लोकेशन क्या थी घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी वैभव शर्मा, एसडीपीओ अनिकेत अमर, थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह और पुलिस की तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंची अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की एसपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं !

इन सुरागों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है और जल्द ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी जिन लोगों के नाम जांच में संदिग्ध के रूप में सामने आएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएग राहुल की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया पत्नी विभा देवी, मां-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था पत्नी कई बार बदहवास होकर गिर पड़ रही थी

परिजनों ने हत्या को साजिश बताया है उनका आरोप है कि राहुल को योजनाबद्ध तरीके से बुलाकर हत्या की गई है परिजनों ने गांव और घटनास्थल के आसपास के कुछ लोगों पर संदेह भी जताया है हालांकि पुलिस ने अभी किसी आरोप को पुष्ट नहीं किया है और मामले की जांच सभी संभावित कोणों से की जा रही है पुलिस द्वारा शव की तलाशी लिए जाने पर राहुल की जेब से हजारों रुपये बरामद होने की बात सामने आई है ऐसे में पुलिस लूट या रुपये के लिए हत्या की आशंका से इतर अन्य कारणों की भी जांच कर रही है घटनास्थल पर मिली पल्सर बाइक की पहचान और उसके मालिक तक पहुंचना जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुलिस के अनुसार राहुल के खिलाफ पूर्व में तीन-चार आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं इनमें मारपीट जानलेवा हमला और रंगदारी से जुड़े मामले शामिल बताए जा रहे हैं अप्रैल 2021 में पुलिस ने उसे अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार भी किया था फिलहाल वह पूर्व के मामलों में जमानत पर था पुलिस अब राहुल के पुराने आपराधिक संपर्कों, उसके साथ उठने-बैठने वाले लोगों और पूर्व विवादों की भी पड़ताल कर रही है !

एसपी के अनुसार यह जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे हत्या के पीछे की वजह और हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि पुलिस को जांच में कुछ सूत्र मिले हैं इन सूत्रों के आधार पर आगे छापेमारी की जाएगी संभावित संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है पुलिस हत्या के कारण, घटनास्थल तक राहुल के पहुंचने

और उसके साथ मौजूद लोगों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही है अब बड़ा सवाल यह है !

कि राहुल मंदिर से पकरा के बांसबाड़ी तक किसके साथ पहुंचा, वहां उसे किसने बुलाया और हत्या के बाद घटनास्थल पर बाइक छोड़कर हमलावर कहां फरार हुए पुलिस की तकनीकी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट इन सवालों के जवाब देने में अहम साबित होगी !

भागलपुर से शयामानंद सिह की रिपोर्ट ;-

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More