पैसों की लेनदेन को लेकर एक युवक की दबंगों की जमकर पिटाई, न्याय की गुहार लगाने पहुचा SSP कार्यालय

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के गया जिले मे दबंगों ने हथियार के बल पर एक युवक को जमकर की पिटाई! युवक की हालत नाजुक बेहतर इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज सह अस्पताल मे कराया गया भर्ती! वही युवक न्याय की गुहार लगाने पहुचा एसएसपी कार्यालय य़ह मामला है गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र के मौसा मोड़ टीका बिगहा नदी पर की है वही पीड़ित युवक अमित कुमार ने बताया 30 से 35 लोग मेरे घर पर आए और कुछ लोग अपने हाथ मे हथियार और बेल्ट लिए हुए थे और हमे घर से ज़बरदस्ती उठाकर नदी मे ले जाकर बेल्ट से बेरहमी से मारपीट करने लगा जिससे हमे गम्भीर चोट आई है और इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल मे भर्ती हू!

मैं बचाव करना चाहा तो उनलोगों के द्वारा धमकी दिया गया की तुम अगर हल्ला करोगे तो जान से मार देगे मैं बहुत डर गया था और कुछ देर के बाद उनलोगों के द्वारा चार राउंड फायरिंग भी किया फायरिंग की जब फायरिंग की अबाज हुई तो गांव वाले एकजुट होकर हमे बचाने के लिए दौड़े तो वे लोग हमे नदी मे छोड़कर भाग गए और मैं किसी प्रकार से बच गया उन्होंने यह भी बताया की मारपीट करने वाले को मैं सभी को नहीं पहचानता हू लेकिन पांच से छह लोगों को पहचानता हू जिसका नाम नीरज कुमार, अमन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार, विकास कुमार ये लोग बोधगया के अम्मा ठोकर का रहने वाला है एक और अपराधी जिसका नाम रॉबिन कुमार है जो बोधगया के डहरिया बिगहा का रहने वाला है उन्होंने यह भी बताया की मेरे साथ मारपीट करने का मुख्य उदेश्य यह है की मेरा दोस्त इनलोगों से कुछ पैसा लिया था और पैसा नहीं दिया तो इनलोगों के द्वारा धमकी दी जा रही थी की तुम्हें जान से मार देगे! और इसी सिलसिले मे मैं इनलोगों के पास समझौता करने के लिए गया था और उसी दौरान इनलोगों ने ऊपर घात लगा लिया और मेरे घर आकर मेरे साथ मारपीट और जान से मारने की कोशिश की उन्होंने यह भी बताया की इस मामले पर मैंने बोधगया थाना मे लिखित आवेदन भी दिया हू लेकिन पुलिस के द्वारा कोई कारवाई नहीं की जा रही है इसलिए आज मैं एसएसपी कार्यालय आया हू और एसएसपी साहब से मैं साहब से इन्साफ के लिए न्याय की गुहार लगा रहा हू.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article