NEWS PR डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को मोतिहारी में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। मोतिहारी के अटल पथ (मरीन ड्राइव), मोतीझील के किनारे संध्या 6 बजे 25 हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। हजारों दीपों की ज्योति से मोतीझील का पूरा किनारा आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मोतिहारीवासियों एवं आमजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति अपना स्नेह, सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मोतिहारी की धरती से आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में मोतिहारीवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जिस आत्मीयता, प्रेम और स्नेह का प्रकटीकरण किया है, वह अद्वितीय एवं अविस्मरणीय है।

मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि आज विश्वकर्मा पूजा का पावन अवसर है और इसी दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भी है। भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण और नवाचार का प्रतीक माना जाता है। ऐसे पावन दिन प्रधानमंत्री का जन्मदिवस होना इस अवसर को और भी विशेष बनाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहे हैं। इस अवधि में देश ने आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, किसान हित, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के अवसर, डिजिटल कनेक्टिविटी और विकास के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखे हैं।
सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के प्रति जनभावनाओं, शुभकामनाओं और सेवा-संकल्प की सामूहिक अभिव्यक्ति है। 25 हजार दीप सेवा, समर्पण, विश्वास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रतीक हैं।
उन्होंने कहा कि मोतिहारी की जनता की व्यापक सहभागिता यह संदेश देती है कि समाज के विभिन्न वर्ग विकास और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दीपों की यह रोशनी जनभागीदारी, सकारात्मक ऊर्जा और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी।
मंत्री राधा मोहन सिंह ने कार्यक्रम में सहभागी सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोतिहारी की धरती से प्रज्वलित ये 25 हजार दीप सेवा और संकल्प की उस भावना को प्रकाशमान कर रहे हैं, जो राष्ट्र निर्माण की यात्रा को निरंतर गति प्रदान करती है।
कार्यक्रम में मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन सहनी, उप महापौर डॉo लालबाबू प्रसाद, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, प्रदेश सह संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा मनोज पासवान, उपाध्यक्ष सुधांशु रंजन, महामंत्री मार्तण्ड नारायण सिंह, मंत्री विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता साजिद रजा एवं संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सह मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, संयोजक सोशल मीडिया पंकज सिन्हा, संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, उत्तरी मण्डल प्रभारी सम्पूर्णनंद, उत्तरी मण्डल अध्यक्ष राजेश कुमार, दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष राजू वर्मा, अनिल वर्मा, पप्पु पाण्डेय, पुतुल पाठक, डॉo हेना चंद्रा, धर्मेंद्र स्वर्णकार, उत्तम मिश्रा, निखिल राज, बब्लू पासवान, चंदन सिंह, सन्नी सिंह, लड्डू सिंह बनिहारा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और आम नागरिकों की सहभागिता रही।