By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News Pr
Error, group does not exist! Check your syntax! (ID: 7)
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • टेनिस
    • फुटबॉल
    • बैडमिंटन
    • हॉकी
  • हेल्थ
  • टेक एंड एजुकेशन
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मौसम
  • लाइफस्टाइल
  • स्पेशल स्टोरी
News PrNews Pr
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
  • हेल्थ
  • टेक एंड एजुकेशन
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मौसम
  • लाइफस्टाइल
  • स्पेशल स्टोरी
Search
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • टेनिस
    • फुटबॉल
    • बैडमिंटन
    • हॉकी
  • हेल्थ
  • टेक एंड एजुकेशन
  • धर्म
  • फोटो स्टोरी
  • मौसम
  • लाइफस्टाइल
  • स्पेशल स्टोरी
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
newsबिहार

ABHA Card: पटना में तेज हुआ डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने का अभियान,जानें कहां बनेगा कार्ड

Rashmi Tiwari
Last updated: September 23, 2026 1:24 pm
By Rashmi Tiwari
1
Share
SHARE

NEWS PR डेस्क : पटना में डिजिटल हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। जिले के नागरिकों को अब आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) कार्ड बनवाने के लिए अलग से भटकने की जरूरत नहीं होगी। प्रशासन ने राशन की दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) समेत कई स्थानों पर आभा कार्ड बनाने की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है।
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने जिले के सभी नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों को मिशन मोड में अभियान चलाने का निर्देश दिया है।
एक डिजिटल आईडी में सुरक्षित रहेगा स्वास्थ्य रिकॉर्ड
आभा कार्ड 14 अंकों की यूनिक डिजिटल हेल्थ आईडी है। इसके जरिए मरीज अपने स्वास्थ्य से जुड़े जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रख सकता है। डॉक्टर की पर्ची, जांच रिपोर्ट और अस्पताल में हुए इलाज का विवरण डिजिटल रिकॉर्ड के रूप में उपलब्ध रह सकता है। जरूरत पड़ने पर इसे अलग-अलग अस्पतालों या डॉक्टरों के साथ साझा किया जा सकता है। इससे मरीज को हर बार पुरानी रिपोर्ट और पर्चियां लेकर जाने की परेशानी कम होगी। वहीं, डॉक्टर को मरीज के पुराने इलाज और जांच की जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
राशन लेने पहुंचने वाले लाभुकों का भी बनेगा कार्ड
जिले की जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों पर राशन का उठाव करने आने वाले लाभुकों को आभा कार्ड के फायदे के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आभा एप के जरिए उनका कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन की कोशिश है कि रोजमर्रा की सरकारी सेवाओं का लाभ लेने वाले लोगों को उसी दौरान डिजिटल हेल्थ आईडी से जोड़ा जा सके।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी होगी सुविधा
VHSND( विलेज हेल्थ, सैनिटेशन एंड न्यूट्रिशन डे ) और THR (टेक होम राशन )दिवस के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचने वाले नागरिकों का भी आभा कार्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा। जीविका दीदियों और उनके परिवार के सदस्यों का आभा कार्ड बनवाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आशा कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
अभियान को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को भी इसमें शामिल किया गया है। वे अपने क्षेत्र के लोगों को आभा कार्ड के फायदे बताएंगी और कार्ड बनवाने में सहयोग करेंगी। इसके साथ ही सहज वसुधा केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर आने वाले नागरिकों का भी आभा कार्ड बनाया जाएगा।
डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी गति
प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य जिले के अधिक से अधिक नागरिकों को डिजिटल स्वास्थ्य पहचान से जोड़ना है। अलग-अलग सरकारी और सामुदायिक केंद्रों पर कार्ड बनाने की सुविधा मिलने से लोगों के लिए आभा कार्ड बनवाना आसान होगा और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड का इस्तेमाल भी बढ़ेगा

TAGGED:ABHA Card RegistrationAyushman Bharat Health AccountBihar Digital Health IDBIHAR LATEST NEWSHow to get an ABHA CardNEWSPRPatna ABHA Card News
Share This Article
Facebook Copy Link Print

Live News

Latest News

कर्मा-धर्मा पर्व पर मनेर में बड़ा हादसा, गंगा में डूबीं 7 महिलाएं; एक महिला और 2 बच्चियां लापता
HADSA viral बिहार
मुस्लिम कारीगरों के हाथों सजेगा मां दुर्गा का दरबार, कृष्ण लीला पंडाल देगा भाईचारे का संदेश ,
india news
नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पर 35 फीट की ऊंचाई से गिरा मजदूर, मौत; सेफ्टी बेल्ट नहीं देने का आरोप
viral बिहार
खेलो इंडिया की सिटी लीग में दिखा खिलाड़ियों का दम, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा ,
india news viral
ब्राउन शुगर के खिलाफ भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 पुड़ियों में 13.65 ग्राम नशे का सामान बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार
CRIME viral बिहार

Stay Connected

161kFollowersLike
112kFollowersFollow
32kFollowersFollow
240kSubscribersSubscribe

Popular News

इन उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा 125 यूनिट फ्री बिजली का लाभ, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
अभी अभी
4.2k Views
समस्तीपुर की बेटी डॉ. दीपाली महतो ने रचा इतिहास, UPSC 2025 में 36वां रैंक हासिल कर बनीं IAS
Education news बिहार
2.9k Views
बिहार में एक और मटुकनाथ, मुजफ्फरपुर में 60 साल के प्रिंसिपल ने 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में रचाई शादी
news viral अजब गजब बिहार
2.7k Views
पूर्वी चंपारण में बन रहा है विश्व का सबसे विराट रामायण मंदिर, 2028 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य
धर्म बिहार स्पेशल स्टोरी
2.3k Views
प्रेमी की इनकम टैक्स में लगी नौकरी तो प्रेमिका को पहचानने से किया इनकार, प्रेमिका पहुंची थाने
फोटो स्टोरी
2.2k Views

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
CRIMEnewsबिहार

निगरानी की बड़ी कार्रवाई: सीतामढ़ी में रिश्वतखोर इंजीनियर रंगेहाथ गिरफ्तार, 1 लाख 45 हजार रुपये लेते पकड़ाया

May 15, 2026
CRIMEPATNAबिहार

पहले खाना खिलाया और फिर पेट्रोल डाल जला दिया, जानिए कैसे बची जान

December 14, 2025
अभी अभी

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को दिया बड़ा तोहफा, 5 नए टेक्नोलॉजी एक्सटेंशन सेंटर की मंजूरी

December 1, 2024
अभी अभी

मुंगेर के बरियारपुर में निकाला गया रंग जुलूस,कई कलाकारों ने लिया हिस्सा

February 16, 2025
newsबिज़नेसबिहार

मधुमक्खी पालन से महिलाओं की आर्थिक उन्नति पर कार्यशाला, ‘मधु ग्राम’ से जुड़ी दीदियों को मिलेगा बाजार

March 16, 2026
अभी अभी

सबौर थाना क्षेत्र में अपराधी ने किसान को मारी गोली, जख्मी हालत में चल रहा है मायागंज अस्पताल में इलाज

November 1, 2024
RPF cycle patrol at Gaya railway station
अभी अभी

गया रेलवे स्टेशन पर RPF की साइकिल गश्ती, सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

May 15, 2026
अभी अभी

सावन का महीना आते ही सुल्तानगंज में गूंजा बोल बम, 105 किमी पदयात्रा पर रवाना हुए हजारों कांवड़िए

July 11, 2025
Show More
News Pr

NEWS PR LIVE, Here only the journalist and the reader are given importance. News Pr Live covers breaking news, latest news in politics, sports, business & cinema. Follow us & stay ahead!

Quick Links

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact us

About US

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact us
2024- All Rights Reserved. NewsPR Live. Website Created by and Maintanance by Cotlas News Portal Designer
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?