BIG BREAKING- टेंट संचालक की पत्थर से मारकर ह/त्या शौचालय में फेंक श/व

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- NALANDA- इस वक्त नालंदा से दिल दहला देने वाली बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हिलसा थाना क्षेत्र इलाके के इंदौत गांव में टेंट संचालक की पत्थर से हत्या कर उसके शव को शौचालय में दफना दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि दामोदर पुर गांव में संतोष प्रसाद का अपना टेंट का काम था।

विक्कू चौधरी किसी बहाने संतोष प्रसाद और उनके पुत्र रोहित कुमार को उसके गांव दामोदर से अपने साथ ले गए। रास्ते में इंदौत गांव में रात का बहाना बनाकर पिता पुत्र को मछली के साथ शराब पिलाया। आधी रात के बाद विक्कू चौधरी ने पिता संतोष प्रसाद की पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर उसके शव को जगलाल चौधरी के घर में बने शौचालय में दफना दिया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पुत्र ने जब अपने पिता की खोजबीन की तो विक्कू चौधरी के द्वारा पिता संतोष प्रसाद को एकंगरसराय जाने की बात कहकर पुत्र रोहित कुमार को अपने साथ ले गया और सुनसान इलाके में उसकी भी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुत्र को इन्दौत गांव की सड़कों पर नग्न अवस्था में घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद पुत्र के द्वारा पूरी घटना की जानकारी दी गई।

जिसके बाद पुलिस ने विक्कू चौधरी को गिरफ्तार कर सख्ती दिखाया तो घटना की जानकारी दी। विक्कू चौधरी 15 सितंबर की रात में घटना को अंजाम दिया और परिजनों को विश्वकर्मा पूजा के दिन जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस शौचालय से शव को बरामद किया है और पोस्टमार्टम के लिए सदस्य अस्पताल भेज दिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article