पीरपैंती में अदाणी का मेगा निवेश: 2400 मेगावाट थर्मल प्लांट का लिया जायजा, 30 हजार करोड़ की परियोजना

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: भागलपुर। देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को पीरपैंती पहुंचकर निर्माणाधीन थर्मल पावर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरे को बिहार में औद्योगिक निवेश और ऊर्जा अवसंरचना के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

पीरपैंती प्रखंड के सिरमतपुर व आसपास की लगभग 479 हेक्टेयर भूमि पर बन रहा यह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल प्लांट 2400 मेगावाट उत्पादन क्षमता का होगा। परियोजना में करीब 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है, जिसे राज्य में पिछले कई दशकों का सबसे बड़ा निजी औद्योगिक निवेश बताया जा रहा है। कंपनी ने पांच वर्षों में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य रखा है। फिलहाल चहारदीवारी निर्माण और भूमि समतलीकरण का कार्य जारी है।

लॉजिस्टिक दृष्टि से यह स्थान रणनीतिक माना जा रहा है उत्तर में गंगा नदी, दक्षिण में राष्ट्रीय राजमार्ग और निकट ही पीरपैंती रेलवे स्टेशन होने से परिवहन सुविधाजनक है। निर्माण चरण में 10 से 12 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जबकि प्लांट चालू होने पर लगभग 3000 स्थायी रोजगार सृजित होंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दौरे के दौरान गौतम अदाणी ने साइट पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया और अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मेगा प्रोजेक्ट बिहार की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के साथ-साथ क्षेत्रीय औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे को नई गति देगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article