आपदा से बचाव के लिए प्रशासन ने चलाया जागरूकता अभियान, आठ प्रचार वाहन रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आमजन को आपदा के समय सतर्कता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत समीक्षा भवन के सामने से उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह ने आठ प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उप विकास आयुक्त ने बताया कि सभी प्रचार वाहन अलग-अलग अंचलों में जाकर लोगों को आपदा से संबंधित जानकारी देंगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने कहा कि बाढ़, भूकंप, वज्रपात या किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किस प्रकार सतर्क रहकर जान-माल की रक्षा की जा सकती है इसकी जानकारी इन प्रचार वाहनों के माध्यम से दी जाएगी।प्रचार वाहनों में लगे ऑडियो सिस्टम, बैनर और जागरूकता सामग्रियों के जरिए लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आम जनता को सजग बनाना है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे सही निर्णय ले सकें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article