‘प्रधानसेवक’ की मिसाल: नितिन नवीन भी करेंगे कम वाहनों का इस्तेमाल

PM Modi’s fuel-saving message inspires Bihar minister Nitin Nabin to cut convoy vehicles

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना: वैश्विक चुनौतियों और बढ़ते ऊर्जा संकट के बीच देशभर में ईंधन बचत और संसाधनों के विवेकपूर्ण इस्तेमाल को लेकर अभियान तेज होता दिख रहा है। इसी कड़ी में बिहार सरकार के मंत्री Nitin Nabin ने प्रधानमंत्री Narendra Modi की पहल से प्रेरित होकर अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया है।सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या घटाकर यह साबित किया है कि वे सही मायने में देश के ‘प्रधानसेवक’ हैं।

उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व खुद उदाहरण पेश करता है, तो वह एक जन-आंदोलन का रूप ले लेता है।नितिन नवीन ने लिखा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में संसाधनों का सही उपयोग बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए वे भी ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कई कदम उठा रहे हैं और अपने काफिले की गाड़ियों की संख्या कम कर रहे हैं।उन्होंने लोगों से भी अपील की कि ईंधन और संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करें तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान दें। मंत्री ने कहा कि छोटी-छोटी कोशिशें मिलकर बड़े बदलाव का आधार बन सकती हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article