BREAKING- सब खाली क्रेडिट ले रहा है काम तो हमहीं ना किए.. खुब बोले सीएम नितीश।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंडिया एलाइंस पर बड़ा हमला मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छोड़ दिया कोई कुछ काम नहीं कर रहा था। यह भी तय नहीं कर रहा था की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है अब वह लोग जाने। मुख्यमंत्री नीतीश ने यह भी कहा कि हमने दूसरा नाम बोला था लेकिन इन लोगों ने इंडिया नाम रख लिया।

मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने कराई थी उन्होंने कहा कि बिल्कुल गलत बात है वह क्रेडिट ले रहा है हमने जातिगत गणना कराया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मुख्यमंत्री ने लालू परिवार पर भी निशाना साधा कहा 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी कोई निकलता नहीं था घरों से, सड़कों की हालत क्या थी कहीं कोई पुल – पुलिया नहीं बनता था। तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा अभी वह बच्चा था अभी हम ही लायें थे उसको उसको क्या पता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है बिल्कुल गलत है वह मेरा विजन था उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं और इसी विकास को आप लोग दिखाइए।

देखिए –https://youtu.be/QNG04g7Krvs

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article