नीतीश कुमार और संजय कुमार झा से मिले NEWS PR के संपादक अंशु झा, डिजिटल मीडिया की भूमिका पर हुई चर्चा

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 09 जुलाई। आज गुरुवार तड़के सुबह NEWS PR के संपादक अंशु झा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार तथा जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात पटना में हुई, जिसमें समकालीन राजनीति, डिजिटल मीडिया की बढ़ती भूमिका और जनसंचार के बदलते स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, सूचना के तेज प्रसार, जनमत निर्माण में उसकी भूमिका तथा राजनीतिक संचार के नए आयामों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी चर्चा हुई कि बदलते दौर में डिजिटल प्लेटफॉर्म किस प्रकार सरकार, संगठन और आम जनता के बीच प्रभावी संवाद का माध्यम बन रहे हैं।

इस अवसर पर बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों और सकारात्मक पत्रकारिता की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई। संवाद के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में जिम्मेदार और तथ्यपरक पत्रकारिता की अहम भूमिका पर भी बल दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR के संपादक अंशु झा ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज सूचना का सबसे प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे समय में निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article