पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की माल्यार्पण

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय सत्येन्द्र नारायण सिन्हा की जयंती के अवसर पर आज पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित सत्येन्द्र नारायण सिन्हा पार्क में भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पण के बाद उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सत्येन्द्र बाबू, जिन्हें लोग स्नेहपूर्वक “छोटे साहब” कहा करते थे, एक अद्वितीय जननेता थे। उनका जीवन सेवा, संघर्ष और सिद्धांतों से भरा हुआ था। उन्होंने न केवल बिहार की राजनीति में बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका आदर्श, दूरदृष्टि और नेतृत्व आज भी प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, जल संसाधन मंत्री व संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम., और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्व. सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन, आरती पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे माहौल भावुक और श्रद्धामय बन गया।

यह आयोजन न केवल एक पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति को सम्मानित करने का अवसर था, बल्कि यह राजनीतिक और सामाजिक मूल्यों की महत्ता को भी पुनः स्मरण कराने वाला क्षण बना।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article