भागलपुर में विभिन्न प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर, ,बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिले के सन्हौला, गोपालपुर, नवगछिया, नारायणपुर और रंगरा चौक प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के निर्देश के आलोक में जिले में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में आशा कार्यकर्ताओं ने लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया। साथ ही मतदाताओं को 11 नवंबर को होने वाले चुनाव में वोट डालकर नागरिक का फर्ज अदा करने का आग्रह किया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत करने में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसके लिए हमें निश्चित रूप से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को बताया गया कि मतदान हमारा अधिकार और कर्तव्य दोनों है। हर नागरिक को बिना किसी दबाव या लालच के अपने विवेक से मतदान करना चाहिए। मतदान से ही एक सशक्त लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। विशेषकर युवाओं और महिलाओं को मतदान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article