पटना में हंगामा: वार्ड सदस्यों का कोतवाली थाने पर घेराव, दो गिरफ्तार,आत्मदाह की दी चेतावनी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां वार्ड सदस्यों ने कोतवाली थाना का घेराव कर दिया है।
मामला उस वक्त गरमा गया जब दरोगा राय पथ स्थित बीजेपी कार्यालय के बाहर सैकड़ों वार्ड सदस्य अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताने पहुंचे थे।

वार्ड सदस्यों का कहना है कि मुखिया के खिलाफ शिकायत के साथ वे ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय के बाहर ही उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान दो नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रदर्शन को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वार्ड सदस्य संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश कुमार चौधरी और कुमोद कुमार को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस कार्रवाई के बाद सैकड़ों की संख्या में नाराज वार्ड सदस्य कोतवाली थाने पहुंच गए और थाने का घेराव कर लिया।
गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि हिरासत में लिए गए नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

राज्य सरकार के फैसले से वार्ड सदस्य नाराज

बता दें कि हाल ही में नीतीश सरकार की कैबिनेट ने मुखिया और सरपंचों के अधिकारों में वृद्धि का निर्णय लिया है, लेकिन इस फैसले में वार्ड सदस्यों की उपेक्षा को लेकर वे नाराज हैं।

इसी मुद्दे को लेकर वार्ड सदस्यों ने पटना की सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिसमें उनके संगठन के अध्यक्ष को हिरासत में लिए जाने के बाद मामला और गरमा गया।

प्रदर्शनकारी राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि हिरासत में लिए गए नेताओं को अविलंब रिहा किया जाए

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article