NEWS PR डेस्क: पटना, 12 जुलाई। बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने बालिका उच्च विद्यालय, बाँकीपुर स्थित डिस्पैच सेंटर एवं ए.एन. कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बरसात के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्र पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना तथा अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं निर्धारित समय पर सुनिश्चित की जाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चुनाव से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं, जिससे मतदान और मतगणना प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हो सके।
