बिजली की तार चुराते रंगे हाथ पकड़ाया युवक ,स्थानीय लोगो ने पोल से बांधकर कि पिटाई,पहुंची पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर,बबरगंज थाना क्षेत्र के वारसलीगंज मोहल्ले में लोगों ने एक युवक को बिजली की तार चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ लियाघटना देर रात की है जब मोहल्ले के लोग पहले से सतर्क थे क्योंकि इलाके में बीते कई दिनों से तार चोरी की घटनाएं हो रही थीं युवक की पहचान मानिकपुर निवासी चुन्ना के रूप में हुई है.

चोरी करते पकड़े जाने पर गुस्साए लोगों ने चुन्ना को एक खंभे से बांध दिया और उसकी जमकर पिटाई की इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और आरोपी को बबरगंज थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले सिकंदरपुर इलाके में भी तार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन घटनाओं के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article