भोजपुर: पुराने विवाद ने ली जान, मिठाई दुकानदार की हत्या से सनसनी

पुराने विवाद की आग ने फिर छीनी एक जिंदगी, और पीछे छोड़ गया दर्द भरा परिवार

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:आरा (भोजपुर): भोजपुर जिले के आरा शहर में पैसे के पुराने विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।


घटना का विवरण
मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय चंदन यादव, पिता विजय यादव के रूप में हुई है। चंदन यादव आरा बस स्टैंड के पास मिठाई की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जानकारी के अनुसार, घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा स्थित मुसहर टोली की है। परिजनों का आरोप है कि पैसे के पुराने विवाद को लेकर धीरज यादव समेत चार नामजद हथियारबंद बदमाशों ने चंदन यादव को निशाना बनाया और गोली मार दी। गोली चंदन यादव के दाहिने सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
यह घटना इसलिए भी ज्यादा दर्दनाक है क्योंकि मृतक चंदन यादव दो भाइयों में छोटे थे और इससे पहले उनके बड़े भाई की भी हत्या हो चुकी है। अब परिवार ने अपना दूसरा बेटा भी खो दिया है। मृतक अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरा सदर एसडीपीओ, नगर थाना प्रभारी, नवादा थाना अध्यक्ष सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
आरा से आकाश कुमार की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article