BIG BREAKING- पुलिस ने बीच सड़क पर युवक को पिटा CCTV कैमरे में तस्वीर कैद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- Nalanda -एक व्यवसाई को दो पक्षों के बीच मोबाइल को लेकर हो रहे विवाद को सुलझाना महंगा पड़ गया। दरअसल सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के करुणाबाग स्थित एक दुकानदार के साथ मामूली सी बात को लेकर पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

दुकानदार ई रिक्शा चालक और महिला के बीच मोबाइल को लेकर हुए विवाद को शांत करने के लिए बीच बचाव में गया था लेकिन स्थानीय थाना पुलिस ने उसी दुकानदार की पिटाई कर दी। पीड़ित दुकानदार व्यवसाई आलोक रंजन ने बताया कि ई रिक्शा चालक और महिला के बीच मोबाइल के टेंपर ग्लास टूट जाने के विवाद लेकर दुकान के सामने ही यह विवाद हो रहा था।

 

दुकानदार ने बढ़ते विवाद को देखकर महिला को समझाने का प्रयास किया। महिला ने व्यवसाई के ऊपर ही ई रिक्शा चालक को भाग देने का आरोप लगाकर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार के साथ ही मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट का पूरी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो चुकी है।

 

वही दुकानदार ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर दोषी पुलिस कर्मियो पर कारवाई की लेकर गुहार लगाई है। अगर समय रहते पुलिस अधीक्षक के द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में व्यवसाई सड़क पर आंदोलन करने और आने वाले चुनाव में वोट बहिष्कार भी करने की चेतवानी दी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article