पुलिस ढूंढ रही है एडीजी के बॉडीगार्ड का कारवाईन, रेल पुलिस पकड़ रही है चोर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना रेल पुलिस की लगातार अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। एक बार फिर रेल पुलिस ने 5 शातिर चोर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शातिरों के पास से ट्रॉली बैग 2, पिट्ठू बैग 2 और एक प्लास्टिक बैग बरामद हुआ है। जिसमे बिहार पुलिस और सेना की वर्दी, बेल्ट, विंडोली सहित कई समान बरामद हुआ है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए पटना रेलवे एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने बताया कि रेल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण को लेकर सघन चेकिंग अभियान पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर चलाया जा रहा था।

जिस दरम्यान प्लेटफॉर्म संख्या 10 के पूर्वी साइड पर 5 अपराधकर्मी पुलिस को देख भागने लगे जिस दौरान सभी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसमे छोटू कुमार, राजा कुमार, मो शाहिद, धनंजय कुमार और सीताराम शामिल है। सभी चोरो का रेल पुलिस अपराधिक इतिहास खंगाला रही है। वही रेल पुलिस बरामद सामानों के असल मालिकों का पता लगाने में जुटी है। आपको बता दे कि गोपालगंज एडीजे के बॉडी गार्ड धनजी गोंड का ट्रेन में यात्रा के दौरान टाटा बक्सर ट्रेन से आरा जाने के लिए निकला जिस दरम्यान उसका लाइसेंसी कारवाईन और लोडेड मैगजीन सहित 20 कारतूस लेकर फरार हुआ था। इस मामले में रेल पुलिस के हाथ अब भी खाली है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article