BIG BREAKING – गंगा में नहाने पहुंचे थे दो दोस्त डूबने से हुई मौ/त गांव में छाया मातम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मोतिहारी में नदी में स्नान करने के दौरान दो दोस्त डूब गए। ग्रामीणों के मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला गया। घटना पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में कछुआ नदी की है। दोनों मृतक की पहचान चोरमा पंचायत बंगला टोला वार्ड नंबर 3 के निवासी ताहिर हुसैन का 17 वर्षीय पुत्र इरफान हुसैन और साहेब हुसैन का 14 वर्षीय पुत्र दिलशाद के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के चैता पंचायत के शिवपुर कुंडल गांव के पास से हो कर निकलने वाली कछुआ नदी में गांव में कई लड़कों के साथ स्नान करने गया था। सभी बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। इसी बीच इरफान और दिलशाद गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ नहाने वाले अन्य बच्चों ने गांव में जा कर लोगो से बताया, जिसके बाद गांव के लोग दौर कर नदी किनारे पहुंचे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों शव को नदी से बाहर निकाला गया, ग्रामीणों ने खूब पेट और छाती दबा कर पानी निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। परिजन को फिर भी भरोसा नहीं हुआ तो पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि नदी
में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गए, जिससे दोनो की मौत हो गई
दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article