BIG BREAKING- सकरी नदी से एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में मचा सनसनी, परिवार में कोहराम

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- NALANDA- इस वक्त की बड़ी खबर अस्थावां थाना क्षेत्र के कुलती गांव से आ रही है।जहां सकरी नदी से एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पिपरापुर गाँव गरभू यादव के बेटे ने हाई स्कूल जीयर में पढ़ रहे कुलती गाँव के प्रियांशु की साइकिल चोरी कर ली जब वह बाथरूम कर रहा था। इसके बाद प्रियांशु के द्वारा स्कूल में जाकर इस बात को सभी दोस्तों को बताया। जब दोस्तों को इस बात की जानकारी हुई तो पिपरापुर गांव की ओर जाने लगे।

 

 

इसी दौरान रास्ते में पिपरापुर गांव के श्रवण यादव खेत में भैंस चरा रहा था। बच्चों के द्वारा भैंस को पकड़कर कुलती गाँव ले आए।इसके बाद पिपरापुर गांव के 3 लोग आए और मृतक अजीत कुमार जो घर के पास खेल रहा था। उसका अपहरण करके ले के चले गए।

 

 

ग्रामीण घटनास्थल पर DM और SP को बुलाने की माँग कर रहे हैं। इसके साथ ही घटना में सम्मलित अपराधियों की तुरंत गिरफ़्तारी और कड़ी कार्रवाई की भी माँग कर रहे हैं।ग्रामीणों के अनुसार पिपरापुर गाँव के लोगों के द्वारा पहले भी इस तरीक़े की गई घटना को अंजाम दिया जा चुका है। लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article