BIG BREAKING- हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े PNB बैंक से लूट लिए 21 लाख, कर्मियों को बंधक बनाकर…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- PATNA- बिहार इन दिनों बैंक रॉबरी को लेकर लगातार चर्चा में है। 2024 की बात करें तो एक के बाद बैंक लूट की घटनाएं लगातार हो रही है। आखिर बैंक अपराधियों के सॉफ्ट टारगेट में क्यों हैं? क्या सुरक्षा में कमी एक बड़ा कारण है? क्या यह बैंककर्मी की मिली भगत से होता है? क्या छोटे बड़े सभी बैंकों में टाइमर लॉक लगाना जरूरी है? ऐसे कई प्रश्न हैं जो आम जनता के बीच बैचैनिया पैदा करती हैं।

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं पटना के दुल्हिन बाजार के कोरैया के पंजाब नैशनल बैंक की शाखा से 21 लाख की लूटकर अपराधी फरार हो गए। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर बैंक लूट की घटनाओं में इतना इजाफा कैसे हो रहा है। आखिर इसको रोक पाने में प्रशासन क्यों हो रही है अक्षम।

 

 

आईये इधर एक-दो माह में हुई अन्य बैंक लूट पर नजर डालते हैं

 

 

03 जून 2024 को पटना के बिहटा मनेर रोड स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपराधियों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया था। हथियारबंद अपराधी बैंक में घुस आए और बैंक के सभी कर्मचारियों को बाथरूम में बंदकर जमकर लूटपाट की। अपराधियों ने हथियार के बल पर महज छह मिनट के अंदर पूरी वारदात को अंजाम दिया। 14 लाख कैश लेकर पांचों अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए।

 

 

1 जुलाई 2024 को बिहार के शेखपुरा जिले में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना हुई। हथियारबंद अपराधियों ने एक्सिस बैंक की बरबीघा चौक शाखा से 50 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article