जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, आधार प्रमाणीकरण जरूरी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

रेल मंत्रालय ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम 1 जुलाई 2025 से लागू होंगे, जिसके तहत अब केवल आधार सत्यापित यूजर्स ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे।मंत्रालय द्वारा 10 जून को जारी परिपत्र के मुताबिक, 15 जुलाई 2025 से आधार आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा।

टिकट बुक करते समय यूजर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे वेरिफाई करना जरूरी होगा। यह नियम रेलवे के पीआरएस काउंटरों और अधिकृत एजेंटों पर भी लागू होगा।इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य दलालों और बॉट्स के जरिए हो रही फर्जी बुकिंग पर रोक लगाना है। रेलवे का कहना है कि इससे आम यात्रियों को तत्काल टिकट पाने में आसानी होगी और टिकट कुछ ही मिनटों में खत्म होने की समस्या काफी हद तक कम होगी।आधार लिंक यूजर्स को मिलेगी प्राथमिकता1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग की शुरुआत के पहले 10 मिनट केवल उन यात्रियों के लिए होगी, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से जुड़ा है।एजेंट्स को पहले 30 मिनट नहीं मिलेगी अनुमतिरेलवे ने अधिकृत टिकटिंग एजेंट्स को लेकर भी सख्ती बरती है। अब वे तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक कोई भी बुकिंग नहीं कर पाएंगे। यानी सुबह 10 से 10:30 बजे तक एसी श्रेणियों और 11 से 11:30 बजे तक नॉन-एसी श्रेणियों के लिए एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।तकनीकी बदलाव के निर्देश और प्रचार अभियानरेल मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केन्द्र (CRIS) और आईआरसीटीसी को निर्देश दिए हैं कि वे इन नए नियमों के मुताबिक अपने सिस्टम में जरूरी बदलाव करें और सभी जोनल रेलवे को इसकी जानकारी दें। साथ ही, आम जनता तक यह जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article