बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, हर महीने मिलेगा 1500 रुपये पॉकेट मनी !

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पश्चिम बंगाल: विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच तृणमूल कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। पार्टी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मेनिफेस्टो के जरिए महिलाओं, युवाओं और किसानों को साधने की रणनीति अपनाई है।

महिलाओं के लिए ‘लक्ष्मी भंडार’ में बढ़ोतरी

घोषणापत्र में सबसे बड़ा ऐलान ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को लेकर किया गया है। इसके तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपये देने का वादा किया गया है। इस कदम को महिला मतदाताओं को आकर्षित करने की बड़ी कोशिश माना जा रहा है।

बेरोजगार युवाओं को भत्ता

ममता बनर्जी ने युवाओं के लिए भी बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बेरोजगारों को हर महीने 1,500 रुपये “पॉकेट मनी” के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने राज्य को MSME सेक्टर में अग्रणी बताते हुए कहा कि यहां 1.5 करोड़ से अधिक लोग रोजगार पा रहे हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

‘दुआरे चिकित्सा’ और शिक्षा पर जोर

स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए ‘दुआरे चिकित्सा’ कार्यक्रम शुरू करने का वादा किया गया है। इसके तहत हर बूथ स्तर पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। साथ ही हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से लैस कर आधुनिक बनाने की योजना भी सामने रखी गई है।

प्रशासनिक ढांचे का विस्तार

टीएमसी ने भविष्य में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगरपालिकाएं बनाने की भी घोषणा की है, ताकि प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर किया जा सके।

किसानों के लिए बड़ा बजट

कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 30,000 करोड़ रुपये के बजट का वादा किया गया है। इसमें भूमिहीन किसानों और खेती पर निर्भर परिवारों को विशेष सहायता देने की बात कही गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article