बाढ़ प्रभावित जिलों को बड़ी राहत, नीतीश सरकार ने जारी की 456 करोड़ की सहायता राशि

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बाढ़ से जूझ रहे परिवारों को आर्थिक सहारा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अहम फैसला लिया। सरकार ने बाढ़ प्रभावित 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों को राहत पहुँचाने के लिए प्रत्येक परिवार के खाते में 7 हजार रुपए की सहायता राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजी है। इस तरह राज्य सरकार ने कुल 456 करोड़ 12 लाख रुपए वितरित किए।

सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि राज्य के खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है और सरकार हमेशा जनता के हित में कार्य करती रहेगी।

जिन जिलों में राशि अंतरित की गई उनमें प्रमुख हैं:

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
  • सारण – 18,249 परिवारों को 12.77 करोड़ रुपए
  • भोजपुर – 1,02,026 परिवारों को 71.41 करोड़ रुपए
  • पटना – 42,586 परिवारों को 29.81 करोड़ रुपए
  • नालंदा – 490 परिवारों को 34.30 लाख रुपए
  • मुंगेर – 57,166 परिवारों को 39.51 करोड़ रुपए
  • बेगूसराय – 76,039 परिवारों को 53.22 करोड़ रुपए

इसके अलावा, 12 अन्य जिलों के लिए भी राशि जारी की गई है, जिनमें –

  • खगड़िया – 29,468 परिवारों को 20.60 करोड़ रुपए
  • लखीसराय – 25,252 परिवारों को 17.67 करोड़ रुपए
  • कटिहार – 1,11,203 परिवारों को 77.84 करोड़ रुपए
  • समस्तीपुर – 38,317 परिवारों को 26.82 करोड़ रुपए
  • भागलपुर – 1,19,933 परिवारों को 83.95 करोड़ रुपए
  • वैशाली – 30,873 परिवारों को 21.61 करोड़ रुपए

सरकार का कहना है कि राहत और पुनर्वास कार्यों में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी और ज़रूरत पड़ने पर आगे भी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article