AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार विधानसभा चुनाव: शुरुआती रुझानों में NDA की भारी बढ़त

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन किया है। चुनाव आयोग के ताज़ा अपडेट (दोपहर 12:30 बजे तक) के अनुसार, एनडीए 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इनमें बीजेपी 87 सीटों पर आगे है और अब तक सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती दिख रही है। जदयू ने 79 सीटों पर बढ़त बनाई है, जबकि अन्य सहयोगी दल—लोजपा (रा) को 21, HAM को 5 और रालोमो को 3 सीटों पर बढ़त मिली है।

2010 के बाद NDA की सबसे बड़ी वापसी की ओर संकेत

अगर यही रुझान अंतिम नतीजों में बदलते हैं, तो यह 2010 के बाद बिहार में एनडीए की दूसरी सबसे बड़ी जीत मानी जाएगी। गौरतलब है कि 2010 में जदयू–भाजपा गठबंधन ने 206 सीटें जीतकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया था। उस समय जदयू 115 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी, जबकि भाजपा 91 सीटों पर विजयी रही थी। इसके मुकाबले राजद गठबंधन मात्र 25 सीटों तक सिमट गया था, जिसमें आरजेडी को 22 और LJP को 3 सीटें मिली थीं।

महागठबंधन का प्रदर्शन निराशाजनक

इस बार के रुझानों में महागठबंधन को जनता का समर्थन कम मिलता दिख रहा है। आरजेडी सिर्फ 31 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। अन्य दलों में भाकपा-माले को 6, माकपा और भाकपा को 1–1 सीट पर बढ़त मिली है। AIMIM चार सीटों पर और BSP एक सीट पर आगे चल रही है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मतगणना जारी, आंकड़ों में बदलाव की संभावना

ये सभी आंकड़े मतगणना के शुरुआती राउंड के हैं, इसलिए आगे के दौर में तस्वीर बदलने की संभावना बनी हुई है। 243 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें पहले बैलट पेपरों की गिनती की गई। सुबह 8:30 बजे से EVM के वोटों की गिनती शुरू की गई, जिसके बाद रुझानों में तेजी से उतार–चढ़ाव देखने को मिल रहा है।