AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण के मतदान से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम, नेपाल बॉर्डर सील

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। राज्य के डीजीपी विनय कुमार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस चरण में सुरक्षा व्यवस्था पहले चरण से भी अधिक सख्त रखी जाएगी। सभी जिलों में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

20 जिलों की 122 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। डीजीपी ने बताया कि सीमावर्ती जिलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इनमें भारत-नेपाल सीमा से सटे सात जिले विशेष निगरानी में हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमाओं से लगे क्षेत्रों में भी चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी बाहरी तत्व की घुसपैठ न हो सके।

नेपाल सीमा 11 नवंबर तक सील, बढ़ाई गई गश्त

सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल बॉर्डर को 11 नवंबर तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। वहीं, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

ड्रोन और सीसीटीवी से होगी निगरानी

पहले चरण में मुंगेर और दरभंगा जैसे कुछ जिलों से उपद्रव और बूथ पर पत्थरबाज़ी की घटनाएं सामने आई थीं। इस बार ऐसी स्थिति दोबारा न हो, इसके लिए डीजीपी ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
साथ ही मतदान केंद्रों की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। क्विक रिस्पॉन्स टीमें (QRTs) भी पूरे समय सक्रिय रहेंगी ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पहुंचा जा सके।

डीजीपी की अपील

डीजीपी विनय कुमार ने राज्यवासियों से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि “मतदान शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता है।”

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More