AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में नवंबर की शुरुआत में ही बढ़ी सर्दी, कई जिलों में तापमान 15 डिग्री से नीचे

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में इस बार नवंबर की शुरुआत से ही ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंडी पछुआ हवाओं के असर से राज्य के कई हिस्सों में रात का तापमान तेजी से गिरा है। रविवार को छह जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। सबसे ठंडा जिला गया रहा, जहां तापमान 13.5°C दर्ज हुआ। दिन में धूप निकलने के बावजूद हवाओं की ठिठुरन ने लोगों को कंपा दिया है।

इन जिलों में पड़ी सबसे ज्यादा ठंड

रविवार को बक्सर (14.3°C), औरंगाबाद (13.9°C), गया (13.5°C), शेखपुरा (14.4°C), मधुबनी (14.5°C) और अरवल (15°C) में तापमान 15 डिग्री से नीचे चला गया। सुबह के समय छाई धुंध और रात की ठंडी हवाओं ने लोगों को जनवरी जैसी सर्दी का अहसास कराया।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है। राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। पछुआ हवाएं मध्यम से तेज रफ्तार (40 किमी/घंटा तक) से बहती रहेंगी।
पूर्वानुमान के मुताबिक, न्यूनतम तापमान 12°C से 16°C और अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इस बार नवंबर में ही महसूस हो रही जनवरी वाली ठिठुरन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस साल शुष्क पछुआ हवाएं सामान्य से पहले, यानी नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही सक्रिय हो गई हैं। इसी वजह से ठंड तेजी से बढ़ रही है।
पिछले साल 8 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 22.8°C था, जबकि इस साल यह घटकर 17.8°C रह गया — यानी करीब 5°C की गिरावट।
विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नवंबर में दिन और रात दोनों समय का तापमान औसतन 4 से 5 डिग्री कम चल रहा है। इसी कारण इस साल की नवंबर की ठंड जनवरी जैसी महसूस हो रही है।