गया में शराब तस्करी का नया तरीका उजागर, सब्जियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 1066 लीटर विदेशी शराब जब्त

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 119 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 1066 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: गयाजी, 06 अप्रैल। बिहार के गया जिले में शराब तस्करों की एक नई चाल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1066 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें रखे खीरा और कटहल के नीचे शराब के कार्टून छिपाकर रखे हुए पाए गए।

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 119 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 1066 लीटर बताई जा रही है। पुलिस ने सभी शराब को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस मामले में जमुई निवासी चालक अरविंद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

पुलिस का कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की सप्लाई करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लगातार चलाए जा रहे अभियान के कारण ऐसे नेटवर्क का लगातार खुलासा हो रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article