बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी, 9 बजे तक औसतन 13% वोटिंग

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना, 6 नवंबर 2025:बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 121 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही कई इलाकों में मतदाता मतदान केंद्रों पर लाइन में नजर आ रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक राज्य में औसतन लगभग 13% मतदान दर्ज किया गया है।

जिलेवार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —

दरभंगा: 12.48%

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

नालंदा: 12.45%

पटना: 11.22%

बक्सर: 13.28%

बेगूसराय: 14.60%

भोजपुर: 13.11%

मधेपुरा: 13.74%

मुंगेर: 13.37%

मुजफ्फरपुर: 13.38%

चुनाव आयोग के अनुसार, सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। वहीं, सुबह के वक्त कुछ जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतें भी सामने आईं, जिन्हें जल्द ठीक कर लिया गया।राज्य में कुल तीन चरणों में मतदान होना है। पहले चरण के बाद दूसरे और तीसरे चरण की तैयारियां भी तेज़ी से चल रही हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article